सामग्री

व्यवस्थाविवरण 18:18 "मैं (ईश्वर) उनके लिए उन्हीं के बीच से तेरे (मूसा) जैसा एक पैगंबर खड़ा करूंगा और उसे अपने आदेश बताया करूंगा, और वह जाकर उन्हें वो सारी बातें बताएगा जो मै बताने के लिए कहूंगा।"





कई ईसाई मानते हैं कि मूसा की ये भविष्यवाणी यीशु के लिए थी। वास्तव में यीशु की भविष्यवाणी पुराने टेस्टामेंट में की गई थी, लेकिन यह स्पष्ट होगा कि यह भविष्यवाणी उनके लिए फिट नहीं होती है, बल्कि मुहम्मद (ईश्वर की दया और कृपा उन पर बनी रहे) के लिए ज्यादा फिट होती है। मूसा ने निम्नलिखित भविष्यवाणी की:





1.       पैगंबर मूसा की तरह होंगे


.





तुलना के क्षेत्र





मूसा





यीशु





मुहम्मद





जन्म





सामान्य जन्म





चमत्कारी, कुंवारी माँ से जन्म





सामान्य जन्म





मिशन





सिर्फ पैगंबर





ईश्वर का बेटा माना जाता था





सिर्फ पैगंबर





माँ-बाप





बाप और माँ





सिर्फ माँ





बाप और माँ





पारिवारिक जीवन





शादी हुई थी, बच्चे थे





कभी शादी नहीं हुई





शादी हुई थी, बच्चे थे





अपने लोगों द्वारा स्वीकारना





यहूदियों ने उन्हें स्वीकार किया





यहूदियों ने उन्हें अस्वीकार किया [1]





अरब के लोगों ने उन्हें स्वीकार किया





राजनीतिक अधिकार





मूसा के पास था (नंबर 15:36)





यीशु ने इसे अस्वीकार किया[2]





मुहम्मद के पास था





विरोधियों पर विजय





फिरौन डूब गया





कहा जाता है कि क्रूस पर चढ़ाया गया





मक्का वाले पराजित हुए





मौत





प्राकृतिक मौत





सूली पर चढ़ाए जाने का दावा किया गया





प्राकृतिक मौत





दफन





कब्र में दफनाया गया





खाली मकबरा





कब्र में दफनाया गया





दिव्यता





दिव्य नहीं





ईसाइयों के लिए दिव्य





दिव्य नहीं





मिशन शुरू करने की उम्र





40





30





40





पृथ्वी पर फिर से जिन्दा होना





पृथ्वी पर फिर से जिन्दा नहीं होंगे





फिर से जिन्दा होने का दावा किया गया





पृथ्वी पर फिर से जिन्दा नहीं होंगे





 





 2.       आने वाला पैगंबर यहूदियों के भाइयों  में से होगा


यह छंद स्पष्ट रूप से कहता है कि पैगंबर यहूदियों के भाइयों में से होंगे। इब्राहीम के दो बेटे थे: इश्माएल और इसहाक। यहूदी इसहाक के पुत्र याकूब के वंशज हैं। अरब वाले इश्माएल की संताने हैं। इस प्रकार अरब वासी यहूदी के भाई हैं।[3] बाइबल पुष्टि करता है:





‘और वह (इश्माएल) अपने सब भाइयों के सामने बसेरा करेगा।' (उत्पत्ति 16:12)





‘और वह (इश्माएल) अपने सभी भाइयों के सामने मर गया।' (उत्पत्ति 25:18)





इसहाक की संताने इश्माएलियों के भाई हैं। इसी तरह मुहम्मद इस्राएलियों के भाइयों में से हैं, क्योंकि वह इब्राहीम के पुत्र इश्माएल के वंशज थे।





 


3.       ईश्वर अपने आदेशों को आने वाले पैगंबर को बताएगा।


क़ुरआन मुहम्मद के बारे में कहता है:





"और वह नहीं बोलते अपनी इच्छा से, वह तो बस वह़्यी (प्रकाशना) है जो (उनकी ओर) की जाती है। " (क़ुरआन 53:3-4)





यह व्यवस्थाविवरण 18:18 के छंद से काफी मेल खाता है:





"मैं उनके लिए उन्हीं के बीच से तेरे जैसा एक पैगंबर खड़ा करूंगा और उसे अपने आदेश बताया करूंगा, और वह जाकर उन्हें वो सारी बातें बताएगा जो मै बताने के लिए कहूंगा।“ (व्यवस्थाविवरण 18:18)





पैगंबर मुहम्मद पूरी दुनिया और उनके जरिये यहूदियों के लिए एक संदेश लेकर आए थे। यहूदियों के साथ-साथ सभी को उनके पैगंबर होने को मानना चाहिए, और नीचे दिए गए शब्द इसका समर्थन करते है:





"तुम्हारा ईश्वर यहोवा तुम्हारे भाइयों के बीच में से तुम्हारे लिए मेरे जैसा एक पैगंबर खड़ा करेगा। तुम उसकी बात सुनना।" (व्यवस्थाविवरण 18:15)





 


4.       न मानने वालों के लिए चेतावनी


भविष्यवाणी जारी है:





व्यवस्थाविवरण 18:19: "अगर एक इंसान उस पैगंबर की बात नहीं सुनेगा जो मेरे नाम से बताएगा तो उस इंसान से मैं हिसाब लूंगा।" (कुछ अनुवादों में: "मैं बदला लूंगा")।





दिलचस्प बात यह है कि मुसलमान क़ुरआन के हर सूरह की शुरुआत में ईश्वर का नाम लेते हैं और कहते है:





बिस्मिल्ला-हिर्रहमा-निर्रहीम





"शुरू करता हूँ ईश्वर के नाम से जो बड़ा मेहरबान और बड़े रहम वाला है।"





निम्नलिखित कुछ विद्वानों के विवरण है जो इस भविष्यवाणी को मुहम्मद के लिए मानते थे।





पहला गवाह





अब्दुल-अहद दाऊद (पूर्व पादरी डेविड बेंजामिन केलदानी), बीडी, यूनीएट-कल्डियन संप्रदाय के एक रोमन कैथोलिक पादरी थे (उनकी जीवनी यहां पढ़ें).  इस्लाम स्वीकार करने के बाद उन्होंने एक किताब लिखी 'मुहम्मद इन द बाइबल'। वह इस भविष्यवाणी के बारे में लिखते हैं:





"यदि ये शब्द मुहम्मद के लिए नहीं हैं, तो ये शब्द अभी भी अधूरे हैं।" यीशु ने खुद के पैगंबर होने का दावा कभी भी नहीं किया था। यहां तक कि उनके शिष्य भी यही मानते थे: उन्होंने भविष्यवाणी को पूरा करने के लिए यीशु के दूसरे जन्म को भी देखा था (प्रेरितों के काम 3: 17-24)। अभी तक यह निर्विवाद है कि यीशु का पहला जन्म 'आपके जैसा पैगंबर आएगा' से मेल नहीं खाता था और उनका दूसरा जन्म शायद ही इन शब्दों से मेल खाये। यीशु के चर्च द्वारा माना जाता है कि यीशु फिर से एक कानून बताने वाले के रूप में नहीं, बल्कि एक न्याय करने वाले के रूप में आएंगे; लेकिन वादा किया गया है कि आने वाला व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक "उग्र कानून" ले के आएगा।"[4]





दूसरा गवाह





मुहम्मद असद का जन्म लियोपोल्ड वीस में जुलाई 1900 में ल्वोव (जर्मन लेम्बर्ग) शहर में हुआ था, जो उस समय ऑस्ट्रियाई साम्राज्य का हिस्सा था और अब पोलैंड में है। वह रब्बियों का वंशज में से थे जिसको उसके पिता ने तोड़ा था और एक बैरिस्टर बन गए थे। असद ने खुद पूरी तरह से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की थी जो उन्हें परिवार की रब्बी परंपरा को बनाये रखने के काबिल बनाती थी। वह कम उम्र में ही हिब्रू में पारंगत हो गया थे और अरामी भाषा से भी परिचित थे। उन्होंने वास्तविक पुराने टेस्टामेंट को पढ़ा था और साथ ही तल्मूड, मिश्ना और गेमारा के पाठ और टिप्पणियों को भी पढ़ा था, और उन्होंने बाइबल व्याख्या को पेचीदगियों में तल्लीन किया था, टारगम।[5]





क़ुरआन के इस छंद पर टिप्पणी करते हुए:





"झूठ का रंग चढ़ाकर हक़ के बारे में शक न पैदा करो और न जानबूझकर हक़ को छिपाने की कोशिश करो।" (क़ुरआन 2:42)





मुहम्मद असद लिखते हैं:





"सत्य को असत्य से ढकने" का अर्थ बाइबल के पाठ को ख़राब करना है, क़ुरआन जिसका आरोप अक्सर यहूदियों पर लगाता है (और जो तब से आलोचना का विषय बन गया है), जबकि 'सत्य को छुपाना' का मतलब बाइबिल के वाक्य में मूसा के शब्दों को न मानना या जानबूझकर गलत व्याख्या करना है, 'तुम्हारा ईश्वर यहोवा तुम्हारे भाइयों के बीच में से तुम्हारे लिए मेरे जैसा एक पैगंबर खड़ा करेगा। तुम उसकी बात सुनना।' (व्यवस्थाविवरण 18:15), और ये वचन जो खुद ईश्वर ने दिए हैं, 'मैं उनके लिए उन्हीं के बीच से तेरे जैसा एक पैगंबर खड़ा करूंगा और उसे अपने आदेश बताया करूंगा।' (व्यवस्थाविवरण 18:18)। इज़राइल के लोगों के भाई स्पष्ट रूप से अरब के लोग हैं, और विशेष रूप से उनके बीच मुस्तरिबा ('अरेबियन') समूह, जो इश्माएल और अब्राहम के वंश है: और चूंकि यह समूह अरब के पैगंबर के अपने वंश कुरैश का था, ऊपर दिए गए बाइबिल के वाक्य को उनके आने के के संदर्भ में लिया जाना चाहिए।"[6]



हाल के पोस्ट

एक मुस्लिम उपदेशक का ...

एक मुस्लिम उपदेशक का एक ईसाई व्यक्ति के लिए एक संदेश

शवल के छह दिन के उपवा ...

शवल के छह दिन के उपवास का पुण्य

लेखकः अब्दुल अज़ीज बि ...

लेखकः अब्दुल अज़ीज बिन अब्दुल्ला बिन िाज